आज के समय में बच्चों को नैतिक शिक्षा देना बेहद जरूरी हो गया है। पर लंबे-लंबे पाठ पढ़ाना उनके लिए बोरिंग हो सकता है। इसीलिए हम लाए हैं 5 लाइन की नैतिक कहानियाँ (5 Lines Short Moral Stories in Hindi) — जो न सिर्फ छोटी होती हैं, बल्कि इनमें छिपी सीख जीवनभर याद रहती है।
ये कहानियाँ खासतौर पर स्कूल के छात्रों, पेरेंट्स और शिक्षकों के लिए बनाई गई हैं जो बच्चों को रोजाना एक नैतिक पाठ पढ़ाना चाहते हैं। तो चलिए शुरू करते हैं...
1. लालची कुत्ता
एक कुत्ता हड्डी लेकर जा रहा था।
पुल पार करते समय उसने पानी में अपनी परछाई देखी।
वो समझा किसी और कुत्ते के पास बड़ी हड्डी है।
कुत्ता भौंका और उसकी मुँह मै से हड्डी पानी में गिर गई।
नीति: लालच बुरी बला है।

2. ईमानदार लकड़हारा
लकड़हारे की कुल्हाड़ी नदी में गिर गई।
देवता ने उसे सोने-चांदी की कुल्हाड़ियाँ दिखाईं।
लकड़हारे ने मना कर अपनी कुल्हाड़ी माँगी।
देवता ने खुश होकर उसे सभी कुल्हाड़ियाँ दे दीं।
नीति: ईमानदारी का फल मीठा होता है।

3. शेर और चूहा
शेर ने चूहे को पकड़ लिया था।
चूहे ने विनती की और शेर ने छोड़ दिया।
कुछ दिनों बाद शेर जाल में फँस गया।
चूहे ने जाल काटकर शेर को आज़ाद किया।
नीति: हर कोई मदद कर सकता है, चाहे छोटा ही क्यों न हो।

4. प्यासा कौआ
कौआ बहुत प्यासा था।
उसे एक घड़ा मिला जिसमें पानी कम था।
उसने एक-एक करके उसमें कंकड़ डाले।
पानी ऊपर आया और उसने पिया।
नीति: जरूरत पड़ने पर बुद्धि से काम लो।

5. चींटी और कबूतर
चींटी नदी में गिर गई थी।
कबूतर ने उसे बचाने के लिए पत्ता गिराया।
कुछ दिन बाद शिकारी ने कबूतर पर निशाना साधा।
चींटी ने शिकारी को काटा और कबूतर बच गया।
नीति: भलाई का बदला भलाई होता है।

6. बंदर और टोपी वाला
एक दिन टोपी बेचने वाला सोया हुआ था।
उसकी टोपी बंदरों ने ले ली।
वह परेशान हो गया लेकिन उसने तरकीब लगाई।
उसने अपनी टोपी ज़मीन पर फेंकी।
नीति: समझदारी से हर समस्या का हल निकलता है।

7. आलसी लड़का
एक लड़का हमेशा टालमटोल करता था।
पढ़ाई,सफाई बाद में करता था।
एक दिन परीक्षा में फेल हो गया।
उसे अपनी गलती का एहसास हुआ।
नीति: समय का सही उपयोग जरूरी है।

8. दो बकरी और पुल
दो बकरियाँ एक संकरे पुल से एक साथ आ गईं।
दोनों झगड़ने लगीं और नीचे गिर पड़ीं।
अगर एक पीछे हटती तो दोनों पार हो जातीं।
लेकिन उनके अहं ने उन्हें गिरा दिया।
नीति: अंहकार विनाश का कारण बनता है।

9. पेड़ की छाया
एक आदमी धूप से बचने पेड़ की छाया में बैठा।
थोड़ी देर बाद उसने पेड़ को गालियाँ दीं।
पेड़ कुछ नहीं बोला, सिर्फ छाया देता रहा।
पेड़ की सहनशीलता देखकर वह शर्मिंदा हुआ।
नीति: जो हमें देता है, उसका सम्मान करें।

10. राजा और किसान
राजा ने किसानों से पूछा कौन सबसे सुखी है।
सभी ने शिकायत की, पर एक किसान खुश था।
उसने कहा - "मेरे पास कम है, लेकिन संतोष है।"
राजा हैरान रह गया।
नीति: संतोष ही सबसे बड़ा धन है।

11. खरगोश और कछुआ
खरगोश तेज भागा और सो गया।
कछुआ धीरे-धीरे चलता रहा।
अंत में कछुआ जीत गया।
खरगोश पछताया लेकिन देर हो चुकी थी।
नीति: निरंतर प्रयास से सफलता मिलती है।

12. झूठा चरवाहा
एक चरवाहा बार-बार झूठ बोलता था।
"भेड़िया आया!" कहकर सबको बुलाता था।
एक दिन सच में भेड़िया आया।
कोई उसकी बात नहीं मानी और भेड़िया भेड़ें खा गया।
नीति: बार-बार झूठ बोलने से भरोसा खत्म हो जाता है।

13. लालची किसान
एक किसान को सोने का अंडा देने वाली मुर्गी मिली।
वह रोज एक अंडा देती थी।
किसान को जल्दी अमीर बनना था।
उसने मुर्गी को मार दिया।
नीति: अधीरता और लालच नुकसान का कारण बनते हैं।

14. मछली का झुंड
एक जाल में मछलियाँ फँस गईं।
सबने मिलकर एक दिशा में तैरना शुरू किया।
जाल टूट गया और वे बच गईं।
एकता से बड़ा कोई बल नहीं।
नीति: एकता में शक्ति है।
.jpg)
15. गधा और नमक
एक गधा रोज नमक की बोरी ढोता था।
वह पानी में गिरता तो नमक घुल जाता।
वह जानबूझकर रोज गिरने लगा।
मालिक ने रुई की बोरी डलवा दी, और वह डूब गया।
नीति: चालाकी हमेशा काम नहीं आती।

👇 हमारी अन्य लोकप्रिय नैतिक कहानियाँ भी ज़रूर पढ़ें:
📘 अतिरिक्त संसाधन:
ये छोटी मगर असरदार 5 लाइन की नैतिक कहानियाँ बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में बेहद सहायक हैं। ये कहानियाँ उन्हें ईमानदारी, समझदारी, मदद, और लालच से बचने जैसे जीवन के मूल्यों को समझने में मदद करती हैं।
अगर आपको ये कहानियाँ पसंद आईं, तो उन्हें शेयर ज़रूर करें और ब्लॉग को बुकमार्क करें ताकि रोजाना नई नैतिक कहानियाँ पढ़ सकें।